UP में IAS के बाद 27 PCS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
योगी सरकार ने 27 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले सात आईएएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस से लेकर पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। मंगलवार को पहले सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए। फिर देर रात बड़े स्तर पर पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। पीसीएस अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति को यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बना दिया गया है। पीसीएस अधिकारी रमेश बाबू, अनिल कुमार, दीपक वर्मा, महिपाल सिंह समेत कुल 22 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
पीसीएस परमानंद झा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जौनपुर बनाया गया है। इसी तरह सोहनलाल को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शामली, मीनाक्षी पांडे को नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर, रमेश बाबू को नगर मजिस्ट्रेट मऊ और प्रेम नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया के पद पर तबादला कर दिया गया है। चंद्रशेखर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चित्रकूट, राजेश कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर नगर, विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बनाया गया है।
अनिल कुमार को अपर डीएम न्यायिक अलीगढ़ की जिम्मेदारी
इसी क्रम में अखिलेश यादव को अपर आयुक्त अलीगढ़, प्रबुद्ध सिंह को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया हैं। पीसीएस अनिल कुमार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अलीगढ़, नम्रता सिंह को अपर जिलाधिकारी (भू/अ) लखनऊ और दीपक वर्मा को कुलसचिव उत्तर प्रदेश आयुर्विजान विश्वविद्यालय सैफई इटावा बनाया गया है। सुभाष चंद्र प्रजापति को परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, महिपाल सिंह को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ लखनऊ बनाया गया है।
अंशिका दीक्षित को अपर डीएम प्रशासन बिजनौर का प्रभार
विवेक कुमार मिश्रा को सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवनीश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यप्ति गाजियाबाद, ओम प्रकाश को अपर जिलाधिकारी न्यायिक कौशांबी और रवेंद्र कुमार को उपजिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी अंशिका दीक्षित को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बिजनौर, शरद कुमार पाल को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर और रितु पुनिया को अपर आयुक्त अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



