परिषदीय शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एक दिवसीय का वेतन अवरुद्ध न किए जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी
उपर्युका विषयक कार्यालय वित्त नियंत्रक, बेसिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, प्रयागराज के पत्र संख्या बे०शि०५०/ले०सं०-बैठक/9488-571/2025-26 प्रयागराज दिनांक 08 अक्टूबर, 2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा दिनांक 07.11.2025 को वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की माह सितम्बर एवं अक्टूबर 2025 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी। आयोजित बैठक दिनांक 07.11.2025 में वित्त नियंत्रक महोदय द्वारा दिये गये मौखिक निर्देश निम्नलिखित है
ये भी पढ़ें 👉 UP teacher news : फर्जी मार्कशीट से 14 साल रहे शिक्षक, अब सेवा समाप्त की गई, पढ़िए सूचना
‘मानव सम्पदा पोर्टल पर एक दिवसीय वेतन कटौती सम्बन्धी अवशेष प्रकरणों की संख्या कुल अवशेष प्रकरणों की संख्या में 50 प्रतिशत से ज्यादा होती है इस सम्बन्ध में पूर्व में प्रसारित विभागीय निर्देशों के अनुरूप जब तक सक्षम स्तर से नियम संगत आदेश पारित नहीं होते है, वेतन कटौती पर रोक हेतु सुझाव दिये गये है। जब तक किसी कर्मचारी के अवकाश खातें में अवकाश उपलब्ध है, विशेषकर आकस्मिक अवकाश तब तक वेतन कटौती का कोई औचित्य नहीं पाया जाता।
ये भी पढ़ें 👉 माह नवम्बर, 2025 में आयोजित की जाने वाली शिक्षक संकुल की बैठक के संबंध में





