जनगणना ड्यूटी से कुछ श्रेणी के शिक्षकों को छूट देने की…….
लखनऊ : प्रदेश Pradesh में प्रस्तावित जनगणना में कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों karmchariyon को ड्यूटी Duty से छूट देने की मांग की गई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार Government से मानवीय आधार पर राहत देने का आग्रह किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी और महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और शिक्षक teacher हमेशा इसे जिम्मेदारी से निभाते हैं,
लेकिन विशेष परिस्थितियों में संवेदनशील निर्णय जरूरी है। उन्होंने मेडिकल अवकाश medical leave पर चल रहे कर्मचारियों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और ऐसे दंपति, जिनमें दोनों सरकारी सेवा में हों, उनमें से एक को ड्यूटी Duty से छूट देने की मांग की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री CM से इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के साथ मानवीय पहलुओं का भी संतुलन बना रहे।



