क्लास में डांटा तो स्टूडेंट ने टीचर को सड़क पर घेर कर बेल्टों से पीटा,  पुलिस ने शुरू की जांच

क्लास में डांटा तो स्टूडेंट ने टीचर को सड़क पर घेर कर बेल्टों से पीटा,  पुलिस ने शुरू की जांच

शिकोहाबाद। कक्षा में डांटने से नाराज इंटर के छात्र ने हदें पार कर दीं। स्कूल से घर जा रहे शिक्षक को अपने दो दोस्तों के साथ सड़क पर घेर लिया। इसके बाद बेल्टों से जमकर पीटा। शिक्षक ने समझाने का प्रयास किया तो उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और तमंचा दिखाकर धमकाया। शिक्षक ने छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बाइक की चाबी निकाली, तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

पीड़ित शिक्षक कौशलेंद्र सिंह निवासी गांव कुड़ी, वर्तमान में प्रतापपुर रोड पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने इंदु इंटर कालेज से पढ़ाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव नगला नैनसुख रोड पर उन्हें के कालेज के छात्र ने अपने दो साथियों के साथ पीछे से उन पर बेल्ट से हमला कर दिया। समझाने का प्रयास करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया और उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि शिक्षक ने छात्र को कक्षा में डांटा था। जिससे आक्रोशित होकर उसने शिक्षक पर हमला किया। छात्र फर्रुखाबाद का रहने वाला है। उसे और उसके अभिभावकों को बुलाया है। उसके दोस्तों के बारे में भी पता किया जा रहा है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join