योगी कैबिनेट बैठक आज : शिक्षा विभाग के इन प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट आज लगाएगी मुहर 

By Jaswant Singh

Published on:

योगी कैबिनेट बैठक आज : शिक्षा विभाग के इन प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट आज लगाएगी मुहर 

यूपी की योगी सरकार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले कैबिनेट की बैठक करने जा रही है। गुरुवार को आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना के साथ ही पीएसी की महिला बटालियन के लिए नए वाहनों पर मुहर लग सकती है। राज्य सरकार भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसके साथ एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। केजीएमयू अधिनियम में भी संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें 👉 उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज और कल का अवकाश घोषित, आदेश देखें एवं वज़ह जानिए

कैबिनेट की बैठक में मथुरा और बाराबंकी में निजी विश्वविद्यालय खोलने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। कारागार में बंद कैदियों को खाने के लिए गेहूं और चावल की आपूर्ति के लिए नई नीति को मंजूरी मिल सकती है। पंचायती राज और स्थानीय निकायों को वित्त आयोग की अंतरिम रिपोर्ट को भी मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। इसके अलावा सीएजी रिपोर्ट को विधानमंडल में रखने के लिए भी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

शहरी क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार होर्डिंग लगाने का ठेका 15 साल तक देने के लिए नगर निगम अधिनियम में संशोधन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में झंडे की आपूर्ति के लिए बजट देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। महिला बटालियन पीएसी के लिए 82 नए वाहन खरीदने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

लखनऊ। प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में जल्द प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की स्थायी भर्तियां होंगी। प्रत्येक मंडल में खुले इन आवासीय स्कूलों में कुल 792 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें प्रधानाचार्यों के 18 और शिक्षकों के 774 पद शामिल हैं। इन भर्तियों के लिए सेवा नियमावली तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजी गई हैं। फिर उसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। फिर शिक्षा सेवा चयन आयोग के जरिए यह भर्तियां कराई जाएंगी।

अटल आवासीय विद्यालय योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश के श्रम विभाग (बीओसीडब्ल्यू बोर्ड) में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए प्रत्येक मंडल में एक आवासीय विद्यालय खोला गया है। शानदार और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले भवनों में संचालित इन स्कूलों की शुरुआत संविदा पर शिक्षक व प्रधानाचार्य रखकर की गई थी। कई जगह स्टाफ को लेकर दिक्कतें भी आ रही हैं। ऐसे में अब अटल स्कूलों में स्टाफ की स्थायी भर्ती किए जाने की तैयारी है।

श्रम विभाग द्वारा एससीईआरटीई की मदद से सेवा नियमावली तैयार की गई है। इसे नवोदय व डायट की तर्ज पर बनाया गया है। प्रत्येक विद्यालय में एक प्रधानाचार्य और विभिन्न विषयों के 43 शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 792 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा गैर शिक्षणेत्तर व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां आउटसोर्सिंग के जरिए की जाएंगी।

 

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```