WhatsApp पर बिना फोन नंबर सेव किए ऐसे भेजें झटपट मैसेज, बेहद आसान है तरीका, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
जब भी आपको किसी अनजान या अस्थायी नंबर पर मैसेज message भेजना हो जैसे डिलीवरी बॉय, कोरियर एजेंट, प्लंबर या किसी ऑफिस कॉन्टैक्ट contact सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह नंबर वॉट्सऐप WhatsApp पर सक्रिय है या नहीं.इसके लिए सबसे पहले उस नंबर को कॉपी या नोट कर लें. अपने फोन में वॉट्सऐप WhatsApp खोलें और ऊपर दिए गए सर्च search बार में जाएं. यहां आप अपना बचा हुआ नंबर खोज सकते हैं अक्सर My No या You जैसी खोज से आपका अपना चैट chat दिखाई दे जाता है. अब अपने ही चैट को खोलें और मैसेज बॉक्स में वह नंबर पेस्ट या टाइप type कर दें जिसे आप मैसेज message भेजना चाहते हैं.
जैसे ही आप यह नंबर खुद को भेजेंगे, वह एक क्लिकेबल लिंक link की तरह दिखाई देगा. इस नीले नंबर पर टैप करते ही एक नई विंडो vindo खुल जाएगी, जहां उस व्यक्ति की प्रोफाइल और “मैसेज” का विकल्प नजर आएगा. बस मैसेज message पर टैप tap करते ही उसके साथ चैट की नई विंडो vindo शुरू हो जाएगी और आप आराम से बातचीत कर सकते हैं.यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जिन्हें काम या बिजनेस business में रोजाना कई नए नंबरों number से कॉल आती हैं लेकिन उन्हें हर बार फोनबुक में सेव करना जरूरी नहीं होता.
डिलीवरी या कोरियर कर्मियों को लोकेशन location भेजते समय भी यह तरीका काफी तेज और सुविधाजनक है.इसके अलावा आप चाहें तो किसी नंबर के लिए डायरेक्ट चैट लिंक बनाकर भी वॉट्सऐप WhatsApp पर बातचीत शुरू कर सकते हैं लेकिन वह तरीका थोड़ा जटिल है और दैनिक उपयोग के लिए कम सुविधाजनक होता है. इस आसान ट्रिक को आप अपने घरवालों और पैरेंट्स को भी सिखा सकते हैं ताकि वे भी बिना नंबर सेव number save किए तुरंत मैसेज message भेज सकें.




