विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगी प्री-प्राइमरी शिक्षा, पढ़िए सूचना
ललितपुर: विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब प्राथमिक शिक्षा shiksha दी जाएगी। यह जिम्मेदारी ईसीसीई एजुकेटर्स Educators को सौंपी गई है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में 1124 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, इनमें 295 आंगनबाड़ी परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में हैं, इनको विस्थापित आंगनबाड़ी केंद्र कहते हैं।इसके साथ मर्ज किए गए सात विद्यालयों vidyalaya में बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं।
यहां बाल वाटिका Baal vatika के रूप में तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री-प्राइमरी pre- primary की पढ़ाई कराई जाती है। अभी इसका जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित स्कूल का शिक्षक नोडल की भूमिका निभाता है। अब यहां अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) देने की तैयारी की जा रही है। ईसीसीई एजुकेटर Educators संबंधित विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्र को बाल वाटिका baal vatika के रूप में विकसित करने, यहां नामांकित 3 से 6 साल के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देंगे।
अधिकारियों के मुताबिक डीएम DM की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय समिति ईसीसीई एजुकेटर Educators का चयन करेगी। ईसीसीई एजुकेटर educators बनने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु का निर्धारण शासन के निर्देशानुसार होगा। बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने इनके चयन की प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा रणवीर सिंह ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर educators बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग करेंगे।