उत्तर प्रदेश में 4 साल से गैरहाजिर चल रही थीं स्कूल टीचर, BSA ने किया निलंबित
प्रयागराज में एक स्कूल टीचर Teacher पिछले 4 साल Year से अनुपस्थित चल रही थीं. इसका पता तब चला जब बीएसए BSA ने स्कूल School का औचक निरीक्षण किया. यह मामला विकासखंड सोरांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय vidyalaya मटियारा का है.इस स्कूल में दिव्या तिवारी सहायक अध्यापक AT के तौर पर तैनात थीं. शिक्षा विभाग के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BEA अनिल कुमार ने स्कूल School का औचक निरीक्षण किया.
अभिलेखों की जांच की गई तो पता चला कि अध्यापिका दिव्या तिवारी अटेंडेंस रजिस्टर में 9 अक्टूबर 2021 से लगातर गैरहाजिर चल रही थीं. लेकिन उन्होंने विभाग को कोई संतोषजनक सूचना या अवकाश Holiday प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया था.
तत्काल किया गया निलंबित
बीएसए BSA ने इस कृत्य को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के विरुद्ध मानते हुए शिक्षिका को प्रथम दृष्टया दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन आदेश के साथ ही शिक्षिका दिव्या तिवारी को प्राथमिक विद्यालय vidyalaya होलागढ़ से संबद्ध किया गया है. मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी BEO (बीईओ) होलागढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. जांच के दौरान शिक्षिका के विरुद्ध सभी तथ्यों और साक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी. बीएसए BSA कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि तभी प्रदान की जाएगी, जब शिक्षिका यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगी कि वह इस अवधि में किसी अन्य सेवायोजन अथवा किसी प्रकार के व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं
अलग से जारी होगा आरोप पत्र
इसके अतिरिक्त, निलंबित शिक्षिका दिव्या तिवारी Divya tiwari को जांच अधिकारी द्वारा आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी. शिक्षा विभाग vibhag ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों vidyalaya में अनुशासन और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों karmchariyon के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी