उत्तर प्रदेश में सुनवाई का अवसर देने के बाद ही होगी इन शिक्षकों पर कार्रवाई, सभी BSA को आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में सुनवाई का अवसर देने के बाद ही होगी इन शिक्षकों पर कार्रवाई, सभी BSA को आदेश जारी

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों Teacher और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर सुनवाई का अवसर दिए बिना कार्रवाई की शिकायतों पर बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने सख्त रुख अपनाया है। निदेशक बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों BSA को कार्रवाई से पहले सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने के आदेश दिए हैं। निदेशक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों Parishadiya vidyalaya में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों karmchariyon के विरुद्ध कार्रवाई करने से पूर्व उनका स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से लिया जाए। संबंधित को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए समुचित समय और अवसर प्रदान दिया जाएगा।

इस प्रक्रिया के बाद यदि कार्रवाई का औचित्य बनता है तो उप्र up बेसिक शिक्षा परिषद Basic shiksha parishad कर्मचारी वर्ग नियमावली के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निदेशक ने कहा है कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को उत्तरदायी माना जाएगा।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join