उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में लागू होंगी ये योजनाएं, दो फरवरी को लेकर डीएम-कमिश्नर को भी निर्देश

उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में लागू होंगी ये योजनाएं, दो फरवरी को लेकर डीएम-कमिश्नर को भी निर्देश

शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा व बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण मिशन, समग्र शिक्षा योजना व पीएम श्री योजना शामिल है। वहीं तमाम मंडलों व जिलों में अपने स्तर पर भी अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। अब इन अभिभव प्रयासों को सभी विद्यालयों में लागू किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों में डीएम और मंडलों के कमिश्नर से दो फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई है।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में अधिकारियों की ओर से किए जा रहे अभिनव प्रयोगों की जानकारी दो फरवरी तक उपलब्ध कराएं। मंडलायुक्त, डीएम, मुख्य विकास अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई अभिनव प्रयास कर रहे हैं, तो उसका प्रजेंटेशन दो फरवरी तक बनाकर भेजें जिससे दूसरे मंडलों व जिलों के स्कूलों में भी इन अभिनव प्रयासों को शामिल किया जा सके। अभी मंडल और जिला स्तर पर संसाधन व गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ वहीं तक सीमित हैं। अब अच्छे अभिनव प्रयोगों को प्रदेश भर के दूसरे स्कूलों में भी लागू कर वहां भी बेहतर शिक्षा दी जाएगी।

महिला दिवस से पहले होंगे सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से होंगे शौचालय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य रूप से महिला शौचालय की सुविधा दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) व बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए हैं कि समय से काम पूरा करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 26 से 28 दिसंबर 2025 को मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में निर्देश दिए थे कि 8 मार्च 2026 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व सभी विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को शौचालय की सुविधा हर हाल में दी जाए। ऐसे में यूपी के सरकारी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। पांच मार्च 2026 तक हर हाल में यह कार्य पूरा किया जाएगा। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी इस कार्य की निगरानी करेंगी। जिससे समय पर शत-प्रतिशत निर्मित, सुसज्जित, क्रियाशील एवं साफ-सुथरे शौचालक उपलब्ध हो सकें।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join