उत्तर प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मियों के न्यूनतम वेतनमान का जारी किया शासनादेश
सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13 (विविध) लखनऊ : दिनांक 19 सितम्बर, 2025
विषय :- उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्षन-8 के अन्तर्गत एक पब्लिक लिमिटेड कम्पनी (नान प्रॉफिट कम्पनी) का गठन विषयक।
महोदय,
मैं यह कहना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का गठन विषयक प्रकरण माननीय मंत्री परिषद की संस्तुति के क्रम में 02-09-2025 को मा० मंत्री परिषद द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। उक्त निगम में प्रारम्भ में कार्य किये जाने हेतु 01 वित्त-नियंत्रक की तैनाती वित्त विभाग से प्रतिनियुक्ति पर की जानी अपेक्षित है।

2. अतः उक्त स्थिति के आलोक में यह कहने का निर्देश हुआ है कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम के गठन के संदर्भ में निम्नवत आदेश पर वित्त-नियंत्रक की नियुक्ति किये जाने के संदर्भ में तत्काल कार्यवाही करने का कष्ट करें :-
तालिका
| क्रमांक | पद का नाम | संख्या | स्रोत-तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | वित्त-नियंत्रक | 01 | वित्त विभाग से डिपुटेशन पर |
भवदीय,
(अमित कुमार घोष)
मुख्य सचिव
नोट्स:
- यह शासकीयपत्र इलेक्ट्रॉनिकली जारी किया गया है, अतः इस पर हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है।
- इस शासनादेश को वेबसाइट http://shasanadesh.up.gov.in से सत्यापित किया जा सकता है।




