उत्तर प्रदेश में कब से बंटेगा फ्री राशन? आ गई तारीख, इस बार गेहूं के साथ मिलेगा मक्का और चीनी

उत्तर प्रदेश में कब से बंटेगा फ्री राशन? आ गई तारीख, इस बार गेहूं के साथ मिलेगा मक्का और चीनी

UP के लाखों राशन कार्ड Ration card धारकों के लिए अच्छी खबर है। कार्ड धारकों को अब फ्री राशन Free ration मिलने वाला है। इस बार गेहूं-चावल के साथ कार्ड Card धारकों को तीन किलो चीनी भी दी जाएगी। चावल नहीं लेने पर मक्का दिया जाएगा।राशन वितरण को लेकर तारीख भी जारी कर दी गई है। राशन वितरण के संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिलों District के डीएम DM और जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राशन कार्डधारकों को राशन, चीनी व मक्के का वितरण 10 से 28 दिसंबर December तक किया जाएगा।

राशन Ration की दुकानों पर कार्डधारकों को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगरा, अलीगढ़, औरैया, बहराइच, बलिया, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गोंडा, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कन्नौज, कानपुर नगर, कासगंज, मैनपुरी, मिर्जापुर, रामपुर, संभल व उन्नाव में अंत्योदय अन्न योजना Yojna के लाभार्थियों को 14 किलों गेहूं, 16 किलो फोर्टिफाइड चावल व पांच किलोग्राम मक्का दिया जाएगा।

मक्का नहीं है तो उसके स्थान पर चावल दिया जाएगा। वहीं शेष जिलों District में 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मुफ्त वितरित किया जाएगा। यही नहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को त्रैमास अक्तूबर से दिसंबर December तक प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति के हिसाब से 3 किलो चीनी कुल 54 रुपये लेकर वितरित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम छह बजे तक राशन की दुकानों से किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड Ration card धारकों को दो किलो गेहूं व तीन किलो फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जाएगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join