UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में शीतलहर की दस्तक! कई जिलों में धुंध व कोहरा छाने का अलर्ट
लखनऊ। प्रदेश Pradesh में दिन में सामान्य तापमान है, लेकिन रात में ठंड winter पड़ने लगी है। अब पतले कंबल और हल्की रजाई निकल चुकी है। हालांकि, अभी भी दिन day में तेज धूप से सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है, पर रात और सुबह के समय बिना गर्म कपड़े के निकलने में दिक्कत महसूस होने लगी है।शनिवार को करीब दो डिग्री गिरावट के साथ दिन का तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा 11 डिग्री रहा।
अगले सप्ताह से और गिरेगा रात का पारा
मौसम विभाग whether department का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह सोमवार Monday से राजधानी समेत आसपास और पूर्वी यूपी UP में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इन क्षेत्रों में आंशिक शीतलहर की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम पारा एक-दो डिग्री ऊपर-नीचे रहेगा।
3-6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है तापमान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सोमवार से अगले एक सप्ताह Week तक प्रदेश Pradesh के ज्यादातर जिलों District में मौसम whether साफ रहेगा। तेज धूप होगी, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध और कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है। न्यूनतम तापमान में अभी लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कानपुर, इटावा, बाराबंकी, बरेली और अमेठी में रात सबसे ठंडी रही। इन जिलों में न्यूनतम पारा 7.6, 8, 8.2, 9.5 और 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।




