UP Weather Update : UP में होली पर बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

By Jaswant Singh

Published on:

UP Weather Update

UP Weather Update : UP में होली पर बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: मार्च की तपिश ने पसीना छुड़ा दिया है। मंगलवार को दिन का पारा रिकॉर्ड 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 08.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार यह गर्मी 48 घंटों के बाद मौसम में व्यापक बदलाव ला सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी के कानपुर मंडल समेत कुछ हिस्सों में आंधी-पानी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सीजन (मार्च) का सबसे गर्म दिन रहा। बड़ी बात यह भी है कि यह सामान्य से 08.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये भी पढ़ें 👉 बड़ी खबर: 24 शिक्षामित्रों की समाप्त होंगी सेवा, पढ़िए पूरा मामला

पूरे सीजन (नवंबर से अब तक) यह अकेला दिवस है जब अधिकतम तापमान सामान्य से इतना अधिक है। इसके विपरीत न्यूनतम पारा 13 डिग्री रहा जो सामान्य से मात्र 0.2 डिग्री अधिक है। तापमान में इतने उतार-चढ़ाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ हैं।

13 और 14 को अलर्ट , UP Weather Update

मौसम विभाग ने 13 और 14 को लिए जो अलर्ट जारी किया है उसमें पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-पानी आ सकता है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी क्षेत्र में कानपुर को भी फिलहाल शामिल किया गया है जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पारे ने छुड़ाया पसीना पांच मार्च से अब तक (10 को छोड़कर) दिन का तापमान चढ़ रहा है। पांच मार्च को दिन का पारा 24.4 डिग्री था जो 11 मार्च को बढ़कर 33.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मात्र पांच दिनों में 09.2 डिग्री तापमान बढ़ गया है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण ऐसी असंतुलित स्थिति बनी हुई है।

आज नए विक्षोभ आ रहे

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, विक्षोभों का सिलसिला इस बार देर तक बना हुआ है। 12 मार्च को नए विक्षोभ आ रहे हैं जिससे कानपुर और आसपास आंधी-तूफान की संभावना है। यह संभावना होली जलने और अगले दिन बनी रहेगी। यदि विक्षोभ का असर यहां तक नहीं आता है तो भी गर्मी में कमी की कोई संभावना नहीं है।

मुरादाबाद में बढ़ी गर्मी 32 डिग्री पहुंचा तापमान

मुरादाबाद में होली से पहले मौसम एकाएक गर्म हो गया। मंगलवार को पूर्वान्ह से ही धूप काफी तेज महसूस हुई और दोपहर के समय गर्मी बढ़ने का एहसास हो उठा। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने के चलते शहरवासियों को मंगलवार का दिन काफी गर्म महसूस हुआ।

 

UP Weather Update
UP Weather Update

ठंड वाला दौर खत्म होने के बाद पिछले कुछ दिनों से रात और सुबह के समय ठंड और दिन में हल्की गर्मी का मौसम बना हुआ था। मंगलवार को दिन के समय की गर्माहट एकाएक बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 48 घंटे पहले अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रात के न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई और यह 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आगरा में आज से तेज हवाएं, 14 से अंधड़ और बारिश ताजनगरी आगरा में मौसम का मिजाज बुधवार से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों तक तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा होने पर ठंडक दोबारा लौट सकती है। जबकि 14 मार्च से दो दिनों तक अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट है।

मंगलवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़ गया है। यह सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा होकर 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को दिन का पारा 33.5 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह निचले तापमान में भी सामान्य से 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसे 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92 रहा है। दोनों तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद सुबह और शाम भी गर्म हो गए हैं। दिन में एयर कंडीशनर चल रहे हैं। जबकि रात को पंखा चलाना पड़ रहा है।

तूफान और ओलावृष्टि की भी चेतावनी बुधवार और गुरुवार को तेज सतही हवाएं चलेंगी। इससे गर्मी में कमी आ सकती है। जबकि ऐन होली वाले दिन से तेज अंधड़, तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने का भी अलर्ट है।

ये भी पढ़ें 👉  UP में मौसम का बदलेगा मिजाज, 13-14 मार्च को बारिश के आसार

प्रदेश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज

प्रयागराज में मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। रात में सर्दी व दिन में गर्मी की से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिक आकाश मिश्र के अनुसार, मंगलवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हवा न चलने से दिन में मई का अहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी दो-तीन और रहेगी उसके बाद हवा चलने का आसार है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 24 घंटे में 1.4 डिग्री सेंटीग्रेट बढ़कर 35.8 डिग्री सेंटीग्रेट पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सोमवार को जो 14.6 डिग्री सेंटीग्रेट था। मंगलवार को 1.3 डिग्री सेंटीग्रेट बढ़कर 15.8 सेंटीग्रेट हो गया। पांच मार्च को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेंटीग्रेट था, जो एक सप्ताह में बढ़कर 35.8 डिग्री सेंटीग्रेट पहुंच गया। यानी एक सप्ताह से प्रतिदिन औसतन अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेट में बढ़ोतरी होती रही।

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```