UP Weather Update: ठंड दिखाएगी अब रंग… उत्तर प्रदेश में गलन वाली सर्दी के लिए हो जाइये तैयार
लखनऊ। यूपी UP में अब सर्दी अपना रंग दिखाएगी। उत्तर-पश्चिम से आ रही हवा से रात में गलन वाली सर्दी winter का मौसम बन गया है। मौसम विभाग whether department का पूर्वानुमान है कि आज मौसम whether में बदलाव दिखेगा।हिमालय क्षेत्र से आ रही हवा और साफ आसमान का सिस्टम कई दिनों day’s से बना हुआ है। इसकी वजह से दिन में धूप और रात में गलन हो रही है। यूपी UP के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
आगरा का मौसम
मौसम विभाग whether department का पूर्वानुमान है कि आगरा में आज सुबह धुंध छाई रह सकती है। दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
कानपुर के मौसम का हाल
पूरब से आने वाली हवा का असर बढ़ने से अब तापमान में कमी का सिलसिला ठहरने के आसार भी हैं। नवंबर November में 7 दिन तक प्रदेश Pradesh का सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड बन चुका है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरब दिशा से हवा का नया सिस्टम शुरू हुआ है। पूर्वी हवा के आने से पश्चिमी -उत्तरी हवा का असर कम होगा। इससे पहाड़ों की सर्दी winter कम पहुंचेगी। अगले 2 दिन तक हालांकि सर्दी का असर ऐसा ही रहेगा लेकिन धीरे-धीरे तापमान ऊपर की ओर जाएगा। रविवार को कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।