UP Weather Update : सूरज की तपिश से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान…24 घंटे बाद आंधी की संभावना

UP Weather Update : सूरज की तपिश से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान…24 घंटे बाद आंधी की संभावना

सूरज की तपिश जल्द कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे में आंधी आने की संभावना है। आगरा में जून माह में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। बृहस्पतिवार को शहर के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की आंशिक गिरावट आई। इसके बावजूद आगरा गर्मी के मीटर में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक शनिवार को तेज हवा और आंधी आने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि दोपहर में हल्के बादल छाए और कुछ पलों के लिए लगा कि आंधी आने से तापमान कम होगा। लेकिन, इससे तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया। अधिकतम तापमान 44.6 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन की सबसे गर्म रात रही। वहीं आर्द्रता का स्तर रात 8 बजे 76 प्रतिशत रहा। उमस के कारण लोगों को गर्मी की तीव्रता ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को भी लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार 14 जून को तेज हवा, आंधी के साथ बिजली कड़कने की संभावना है, इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

प्रथम तीन स्थान पर पांच शहर

1- बांदा- 44.8

1- उरई- 44.8

2- झांसी- 44.7

3- आगरा- 44.6

3- कानपुर एयरफोर्स- 44.6

आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 44.6

न्यूनतम तापमान- 30.5

सूर्योदय- 5:36

सूर्यास्त- 7.00

एक्यूआई- 102

Leave a Comment

WhatsApp Group Join