UP Weather Update: मौसम विभाग ने फिर दिया बड़ा अपडेट… इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी 40 KM/घंटे की रफ्तार से हवाएं
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है भारतीय मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में मौसम करवट लेगा, जिससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि तेज रफ्तार हवाएं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं।
40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ चुनिंदा जिलों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है. देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर के साथ-साथ इनके आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बरेली समेत पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
तेज हवाओं के साथ-साथ बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों में बारिश होने की संभावना है।
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।