UP Weather Update : खत्म हुआ मानसून का इंतजार…अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

By Jaswant Singh

Published on:

UP Weather Update : खत्म हुआ मानसून का इंतजार…अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट भी दिया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में पांच से छह अगस्त के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है। दो दिन से बारिश के कारण सुहाना रहा मौसम बृहस्पतिवार की अल सुबह से ही बेहतर रहा। बृहस्पतिवार की रात से ही बारिश शुरू हो गई जो सुबह तक रुक रुक कर होती रही। दोपहर से शाम तक बादल और सूरज लुकाछिपी करते रहे। इसकी वजह से उमस से लोग परेशान हो गए। शाम 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। शाम 7 बजे के बाद बारिश तेज हो गई, जो रात में भी बनी रही।

इसकी वजह से बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है । इस दौरान दक्षिण से मानसून भी दस्तक दे सकता है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 22 जून तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान- 34.5

न्यूनतम तापमान- 25.8

सूर्योदय- 5:37

सूर्यास्त- 7:02

एक्यूआई- 41

 

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```