UP Weather Update: घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन भरी सर्दी-गिरा पारा

UP Weather Update: घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन भरी सर्दी-गिरा पारा

पहाड़ों से आ रहीं तेज बर्फीली हवाओं से यूपी Uttar Pradesh कंपकंपाने लगा। दिन में ही ठिठुरन भरी सर्दी से लोग बेहाल हो गए। दिन-रात का पारा गिर गया। कानपुर की रात प्रदेश Pradesh में सबसे सर्द रही। दिन का पारा भी सीजन (दिसंबर) December का सबसे कम रहा।सुबह और देर रात घना कोहरा रहा। हाईवे पर दृश्यता शून्य और शहरों में 30 मीटर रही। आईएमडी IMD ने यूपी Uttar Pradesh में कोहरे का रेड अलर्ट Alert जारी किया है।

ये भी पढ़ें 👉 बेसिक के अध्यापकों की समय से उपस्थिति की नीति बनाने का निर्देश

ये भी पढ़ें 👉 अब कुत्तों की गिनती भी करेंगे शिक्षक, बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश

पश्चिमी विक्षोभ जिसे कमजोर आंका जा रहा था वह अधिक प्रभावी निकला। विक्षोभ ने उत्तर प्रदेश UP समेत देश के कई राज्यों state में सर्दी और कोहरे को बढ़ा दिया। सीजन का यह पहला विक्षोभ रहा जिसने बिहार तक मार की। विशेषकर कोहरे की मोटी चादर मैदानी राज्यों में तनी रही। कोहरे कई क्षेत्रों में अत्यधिक घना तो कहीं मध्यम कोहरा रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) IMD के अनुसार, कोहरे की दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य रही। अनेक स्थानों पर ऐसी ही स्थिति रही है। अन्य क्षेत्रों में कोहरे में दृश्यता 30 मीटर रही। प्रदेश Pradesh में लखनऊ, गोरखपुर, कुशीनगर में दृश्ता शून्य, बहराइच में 20 मीटर, फतेहगढ़, बलिया और हरदोई में 30 से 40 मीटर तक दृश्यता रही। रात का तापमान 09.0 से गिरकर 06.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। यह सीजन का सबसे कम पारा रहा। इटावा में रात का पारा 7.0, बुलंदशहर 8.0, लखीमपुर खीरी 8.2 और हरदोई में 08.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम पारा 21.9 से 20.9 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह सीजन का सबसे कम पारा रहा। दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हवा की रफ्तार बेहद तेज रही। दिन में बर्फीली हवा की गति 20 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) IMD के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो चुका है, जिसके कारण सर्दी winter और कोहरा बढ़ा। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 19 दिसंबर December को आने की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ों पर पूर्व में हुई बर्फबारी के बाद चलीं तेज हवाओं के कारण जनवरी जैसी ठिठुरन दिसंबर के तीसरे सप्ताह week में ही हो गई। इसके अतिरिक्त एक विक्षोभ और था जो निष्प्रभावी हो गया।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join