UP Weather Update: दिवाली पर उत्तर प्रदेश के मौसम का पलटवार… रात में होगी ठंडक, देखें लेटेस्ट अपडेट

UP Weather Update: दिवाली पर उत्तर प्रदेश के मौसम का पलटवार… रात में होगी ठंडक, देखें लेटेस्ट अपडेट

लखनऊ। यूपी में दीपावली Dipawali पर मौसम whether में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग whether department के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि अधिकतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।ऐसा रहा तापमान

यूपी UP के अधिकांश शहरों में शनिवार को सुबह से धूप निकली। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। शाम ढलने के बाद और रात में हल्की ठंड winter का अहसास हुआ। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

ये है मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पछुआ हवाएं कमजोर पड़ी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में आगामी दिनों में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।और उत्तर प्रदेश के दीपावली खत्म होने के बाद अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी ।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join