UP Weather Today: लखनऊ- कानपुर में गर्म रातों का दौर, बादलों ने बढ़ाया पारा; दिन में तेज धूप के आसार
लखनऊ। प्रदेश Pradesh के कानपुर में गुरुवार को इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। बुधवार की शाम को आए बादलों Cloud के कारण रात के तापमान में अचानक से बढ़ोत्तरी हुई है।मौसम विभाग whether department का कहना है कि बादल धरती से निकलने वाली ऊर्जा के लिए बैरियर का काम करता है।
ऊर्जा वातावरण में नहीं जा पता है, जिसके कारण रात के तापमान में बढ़ोत्तरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज आती है। जिस कारण अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बढ़ोतरी के कारण रात में भी ठंड का असर कम दिखाई दिया है मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है की उत्तर प्रदेश से अब जो सुबह शाम थोड़ी बहुत ठंड पड़ रही है उसका असर भी धीरे धीरे कम होगा।