UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इस तारीख से लौटेगी ठंड, लंबी चलने की भी मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
UP Weather News: UP में पश्चिमी विक्षोभ से हो रहे मौसमी उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। इस बीच यूपी uttar pradesh में लगभग गायब हो रही ठंड winter एक बार फिर लौटने वाली है। मौसम विभाग Whether department ने इसकी भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही कहा है कि यह ठंड winter लंबी चलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल के ऊपर है। विक्षोभ देरी से आगे खिसकने के कारण कश्मीर और आसपास देर से बर्फबारी व बारिश Rain शुरू हुई है। विक्षोभ निकलने के बाद तेज हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है।
फिर बढ़ेंगी तेज सर्द हवाएं
उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव active है, जिससे गंगा के मैदानी भागों सहित पूर्वोत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर करीब 203 किलोमीटर (110 नॉट्स) प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना हैं। इसके असर से धरती पर ठंड winter बढ़ जाएगी। शहर में 12 और 13 को सरफेस विंड चलेगी जो बेहद सर्द होगी। इसकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।
अगला विक्षोभ 25 तक, देर तक चलेगी सर्दी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं के कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों तक पहुंचने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। ऊंचे हल्के बादलों cloud की आवाजाही बनी रहने के आसार है। अगला विक्षोभ 25 फरवरी तक संभावित है। अब 13 या 14 फरवरी से तेज सर्द हवाओं से जो सर्दी winter शुरू होगी वह लंबी चलेगी।