UP Weather 2025: IMD ने दिया नया अलर्ट, उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के बाद ऐसा हो जाएगा मौसम
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम (दिन का) और न्यूनतम (रात का) तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग whether department के मुताबिक, यह बदलाव प्रदेश में आ रही ठंडी हवाओं की दिशा बदलने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के कारण हुआ है.तापमान में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई है। यह पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैला हुआ है. साथ ही इसके असर से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी एक और चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है, जिसके कारण प्रदेश Pradesh में आ रहीं ठंडी और सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाएं अपनी दिशा बदल चुकी हैं।
अगले 2-3 दिन जारी रहेगी राहत, सुबह दिखेगा कोहरा
मौसम विभाग whether department का अनुमान है कि आगे भी दो और पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव बना रहेगा. इसके कारण आगामी 2 से 3 दिनों day’s के दौरान प्रदेश Pradesh के तापमान में लगभग 2°C तक की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, सुबह morning के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा पड़ सकता है, लेकिन दिन चढ़ने पर इसके तेजी से छंट जाने की भी संभावना है।



