UP School Winter Vacation: उत्तर प्रदेश में शुरू होगी जाड़े की छुट्टियां , 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल
उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बेसिक शिक्षा विभाग ने 1 से 8 तक के सभी परिषदीय स्कूलों में 15 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, स्कूल 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बन्द रहेंगे।छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर बन्द रहेंगे और सुरक्षा तथा जरूरी दस्तावेजी कार्य 30 दिसंबर की शाम तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, छुट्टियां 31 दिसंबर से प्रभावी होंगी,
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 14 जनवरी (मकर संक्रांति) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा और 16 जनवरी से स्कूल नियमित समय पर खुलेंगे। यह शीतकालीन अवकाश छात्रों और शिक्षकों के लिए हर साल घोषित होने वाले नियमित कैलेंडर का हिस्सा है।




