UP पंचायत चुनाव: इस जिले की 1188 ग्राम पंचायतों में होगा इलेक्शन, 11531 कम हो गई गांव की आबादी

UP पंचायत चुनाव: इस जिले की 1188 ग्राम पंचायतों में होगा इलेक्शन, 11531 कम हो गई गांव की आबादी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों को परिसीमन किया जा रहा है। इस बार बरेली की 1188 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। पांच ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र में शामिल हो गईं हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों को परिसीमन किया जा रहा है। इस बार बरेली की 1188 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। पांच ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र में शामिल हो गईं हैं। मझगवां और नवाबगंज में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी की संख्या घट जाएगी। इतना ही नहीं ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी बदल जाएगा। मौजूदा आरक्षण अगले चुनाव में लागू नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें 👉 ऑटो ड्राइवर के प्यार में पागल हुई शिक्षिका

अगले साल अप्रैल के में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव होगा। त्रिस्तीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने पंचायती राज विभाग से डिटेल मांग ली है। बरेली की पांच ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र में शामिल हो गईं। 2020 के मुकाबले ग्राम पंचायतों की आबादी में 11531 कमी दर्ज की गई है। एससी-ओबीसी की आबादी भी घट गई है। जिसका सीधा असर आरक्षण पर पड़ेगा। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों के वार्डों का आरक्षण बदल जाएगा।

ये ग्राम पंचायत हुई नगर निकायों में शामिल

मझगवां ब्लॉक की बेहटा जुनू, नगरिया सतन और अवादानपुर के साथ नवाबगंज ब्लॉक की याकूबपुर और बहोरनगला ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र में शामिल हुईं। डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया, पहले वार्डों का परिसीमन होगा। उसके बाद ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया जाएगा। जो ग्राम पंचायतों को मौजूदा आरक्षण है वह बदल जाएगा।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join