UP News : लापरवाही में बेसिक का शिक्षक निलंबित, पढ़िए पूरा मामला
अम्बेडकरनगर: प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA की ओर से लापरवाह और दायित्व का निर्वहन न करने वाले शिक्षकों teacher के प्रति कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन एक और शिक्षक Teacher को निलंबित कर दिया गया।एक दिन पूर्व रील बनाकर सोशल मीडिया social media पर वायरल करने के आरोप में आकांक्षा गौतम को निलंबित कर दिया गया था। अब एक और सहायक अध्यापक AT को शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने, अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने और निरंतर घटती छात्र संख्या के चलते निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा shiksha क्षेत्र भियांव के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya सकरा के सहायक अध्यापक teacher को निलबिंत किया गया।