UP News : BLO को पीटा,SIR फॉर्म फाड़कर तालाब में फेंका
डीह। मतदाता सूची में नाम न होने से भड़के भाई-बहन ने न सिर्फ बीएलओ की पिटाई की, बल्कि एसआईआर फॉर्म फाड़कर तालाब में फेंक दिया। बीएलओ की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्राम पूरे पंडित मजरे रोखा गांव निवासी बिमलेश कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह बूथ संख्या 75 पर बीएलओ का कार्य कर रही हैं। बिमलेश का आरोप है कि सोमवार को वह अपने दरवाजे पर बैठकर एसआईआर फॉर्म की मैपिंग कर रही थीं।
इसी दौरान मुंडीपुर निवासी मनीष कुमार अपनी बहन प्रीति के साथ आए और पूछा कि मेरी बहन का नाम सूची में क्यों नहीं है। बीएलओ ने कहा की अभी प्रीति का नाम सूची में नहीं आया है। इससे नाराज मनीष ने अपनी प्रीति के साथ मिलकर बीएलओ बिमलेश की पिटाई कर दी। साथ ही एसआईआर फार्म फाड़कर तालाब में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।




