UP में जनगणना के लिए लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी, एक पर होगी 800 आबादी की जिम्मेदारी
बहराइच। जनगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। अधिकारियों को प्रशिक्षित किए जाने के बाद अब गणना कर्मियों karmchariyon को प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना कार्य में सबसे अधिक शिक्षकों Teacher’s की ड्यूटी लगाने की बात कही जा रही है।एक गणनाकर्मी के जिम्मे सात से 8 सौ आबादी का जिम्मा होगा। हर छह गणना कार पर एक सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। आपात स्थित के लिए 10 प्रतिशत गणना कर्मी और सुपरवाइजर Sup की रिजर्व के तौर पर रखा जाएगा।
जनगणना 2027 के लिए एक वेब पोर्टल Web portal जनगणना मैनेजमेंट और मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है, ताकि गिनती करने वालों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति और फील्ड वर्क की रियल-टाइम प्रोग्रेस जैसी सभी गतिविधियों को मानिटर किया जा सके।
दो चरणों में होने वाली जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना होगी। जो 22 मई May से 20 जून June 2026 के बीच होगा। वहीं दूसरी चरण में आबादी की गणना होगी। जो फरवरी February 2027 में होगी। इससे पहले सात मई से 21 मई May 2026 तक आम नागरिकों द्वारा स्व-गणना पोर्टल Portal के माध्यम से अपने परिवार family का विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी।
जिले District में तैयारियों की बात करें तो पिछले माह के अंत में लखनऊ से दो प्रशिक्षकों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया था ताकि उनके द्वारा गणना करने वाले कर्मचारियों karmchariyon को प्रशिक्षित किया जा सके।
जनगणना को लेकर 2 दिवसीय प्रशिक्षण अधिकारियों को मिल चुका है। गणना करने वाले कर्मचारियों karmchariyon को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। गणना में शिक्षकों Teacher के साथ अन्य कई कर्मचारियों karmchariyon को लगाया जाएगा। -अमित कुमार, एडीएम।