UP में मौसम विभाग का अलर्ट : लखनऊ में ओलावृष्टि, काशी में तेज आंधी; 27 से ज्यादा जिलों में बारिश

UP में मौसम विभाग का अलर्ट : लखनऊ में ओलावृष्टि, काशी में तेज आंधी; 27 से ज्यादा जिलों में बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब सुबह 9:30 बजे से राजधानी लखनऊ समेत राज्य के 27 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। सुबह लगभग 10 बजे आसमान में घने बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार यह इस सीजन की पहली बड़ी बारिश मानी जा रही है। विभाग ने राज्य के 25 से ज्यादा जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का असर बना रहेगा। राजधानी लखनऊ में शनिवार को भी बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
गुरुवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सरसों, मटर, आलू और आम की मंजरी को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है।

उन्नाव में बिजली गिरने से दो युवक झुलसे

उन्नाव के असोहा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक झुलस गए। दोनों को पहले नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मुरादाबाद और संभल में भी बारिश जारी

मुरादाबाद में देर रात के बाद शुक्रवार सुबह फिर से बारिश शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं संभल में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरकर करीब 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा

Leave a Comment

WhatsApp Group Join