यूपी के सरकारी स्कूल में शर्मनाक मामला! बच्चियों से कराई जा रही थी मसाज, वीडियो वायरल

यूपी के सरकारी स्कूल में शर्मनाक मामला! बच्चियों से कराई जा रही थी मसाज, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की कुछ बच्चियों से एक शिक्षिका की मसाज कराई जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी अभिभावक या स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के करवी इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानाध्यापिका छोटी-छोटी छात्राओं से खुद की मसाज करवा रही हैं

बताया जा रहा है कि यह घटना करवी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की फर्श पर चटाई बिछी हुई है और कुछ छात्राएं प्रधानाध्यापिका की मसाज कर रही हैं. इस दौरान प्रधानाध्यापिका आराम से लेटी हुई नजर आ रही हैं.

स्कूल में छात्राओं से करवाई जा रही थी मसाज

वीडियो के अनुसार महिला का नाम मधु कुमारी बताया जा रहा है, जो उस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्राएं कभी पैरों से और कभी हाथों से मसाज कर रही हैं.

इतना ही नहीं, एक छात्रा को बेलन से मसाज करते हुए भी दिखाया गया है, जबकि प्रधानाध्यापिका मोबाइल फोन इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं. घटना कथित तौर पर पढ़ाई के समय की बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है.

विभागीय कार्रवाई की बात कही गई

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग इसके खिलाफ प्रतिक्रिया देने लगे. कई लोगों ने इसे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया.स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बच्चों को पढ़ाने और उनका भविष्य बनाने के लिए है, लेकिन इस तरह की घटनाएं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं.

इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की बात कही है. बताया गया है कि शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “स्कूल की बच्चियों से मसाज करवाना बेहद शर्मनाक है. ऐसी शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बच्चों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए.”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join