बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, यह बने टॉपर, देखें रिजल्ट: UP BEd Result 2025 link

बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित, यह बने टॉपर, देखें रिजल्ट: UP BEd Result 2025 link

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 (बीएड प्रवेश परीक्षा) के परिणाम की घोषणा कर दी गई। प्रेस वार्ता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इसमें झांसी विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश पांडे के साथ शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने जानकारी साझा की।

नीचे लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट चेक करें 

👇👇

https://cdn3.digialm.com/per/g21/pub/1936/ASM/WebPortal/15/index.html?1936@@15@@1

इस बार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 में मिर्जापुर के सूरज पटेल को पहली रैंक मिली है। भदोही की शीबा प्रवीण को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। वहीं जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर हैं।

इसके अलावा मऊ (घोसी) के प्रमोद कुमार यादव ने चौथी, अररिया (बिहार) के युगेश प्रसाद साहा ने पांचवी, शाहजहांपुर के रमेश कुमार शर्मा ने छठी, मेरठ के रविंदर कुमार त्यागी ने सातवीं, उन्नाव के विवेक शुक्ला ने आठवीं, अलीगढ़ के अंजनी कुमार मिश्रा ने नौंवी और वाराणसी के रामलोचन पटेल ने दसवीं रैंक हासिल की है। बताते चलें कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक जून को प्रदेश भर में किया गया था। अब प्रवेश काउंसिलिंग जुलाई महीने में प्रस्तावित है।

UP BEd Result 2025 link

Leave a Comment

WhatsApp Group Join