UP ARP Exam HINDI Question Paper 2025 : ARP चयन परीक्षा हेतु हिंदी प्रश्नपत्र, इस तरह आता है पेपर देखें

By Jaswant Singh

Published on:

UP ARP Exam HINDI Question Paper 2025 : ARP चयन परीक्षा हेतु हिंदी प्रश्नपत्र, इस तरह आता है पेपर देखें

हिंदी

समय – 2 घंटे पूर्णांक – 60 अंक

नोट – सभी प्रश्न अनिवार्य हैं तथा सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। गद्यांश  कक्षा 1-8 तक की किताब या फिर अन्य कोई भी हो सकता है (5)

 

‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर 150 शब्दों का निबंध लिखिए। (5)

 

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए: (5) (क) अंग-अंग ढीला होना (ख) आँखों का तारा होना (ग) चार चाँद लगाना (घ) नाक कटना (ङ) सिर चढ़कर बोलना

किसी एक विषय पर पत्र लिखिए: (5) (क) मित्र को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए पत्र। (ख) प्रधानाचार्य को विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने हेतु अनुरोध पत्र।

‘ईमानदारी’ पर एक प्रेरक कहानी लिखिए। (5)

संज्ञा के प्रकारों को परिभाषा सहित उदाहरण देकर समझाइए। (5)

‘विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व’ विषय पर अनुच्छेद लिखिए। (5)

निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए: (5) (क) सुख (ख) उदय (ग) हार (घ) मित्र (ङ) जीवन

निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए: (5) (क) जल (ख) सूर्य (ग) पर्वत (घ) पृथ्वी (ङ) वायु

किसी प्रसिद्ध लेखक या कवि का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिए। (5)

तत्सम और तद्भव शब्दों के उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए। (5)

समास के भेदों को उदाहरण सहित समझाइए। (5)

लोकोक्तियों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए: (5) (क) जैसा बोओगे, वैसा काटोगे। (ख) अधजल गगरी छलकत जाए। (ग) बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। (घ) अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। (ङ) दूध का दूध, पानी का पानी।

उपसर्ग और प्रत्यय में अंतर स्पष्ट कीजिए। (5)

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए: (5)

हिंदी भाषा के महत्व पर संक्षिप्त निबंध लिखिए। (5)

‘स्वास्थ्य ही धन है’ विषय पर विचार व्यक्त कीजिए। (5)

महात्मा गांधी पर 10 वाक्य लिखिए। (5)

निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए: (5)

भारत के राष्ट्रीय पर्वों के नाम लिखकर उन पर संक्षिप्त जानकारी दीजिए। (5)

 

 

Leave a Comment

``` WhatsApp Group Join ```