TET Exam: जब पता चला कि नौकरी बचाने के लिए देना होगा टीईटी तो टीचर्स के वॉट्सएप ग्रुप में क्या शेयर होने लगा?
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट SC के आदेश के बाद कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों Teacher के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा Exam (टीईटी) TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है। इस निर्णय के बाद शिक्षकों teacher का एक बड़ा वर्ग प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर राहत की मांग कर रहा है।लेकिन कई शिक्षक Teacher अब मान चुके हैं कि केवल विरोध से कुछ नहीं होगा, इसलिए उन्होंने टीईटी TET की तैयारी शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ग्रुपों WhatsApp group पर इस समय शिक्षक टीईटी TET सिलेबस के आधार पर सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों subject से संबंधित सामग्री साझा कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट SC के आदेश के मुताबिक जिन शिक्षकों Teacher की सेवा अवधि पांच साल से अधिक है, उन्हें हर हाल में टीईटी TET देना होगा, अन्यथा उनकी नौकरी job समाप्त हो सकती है। वहीं, पदोन्नति चाहने वाले शिक्षकों Teacher के लिए भी टीईटीTET पास करना जरूरी कर दिया गया है।बहुत से शिक्षक Teacher अब यह मान कर चल रहे हैं कि टीईटी TET से राहत नहीं मिलने वाली है। शासन ने 29 और 30 जनवरी को शिक्षक पात्रता परीक्षा exam की तिथियां प्रस्तावित की हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है।
ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षक Teacher पढ़ाई में जुट गए हैं। उनका मानना है कि समय रहते तैयारी करना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक Teacher संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने भी शिक्षकों teacher से अपील की है कि वे समय बर्बाद किए बिना सिलेबस के अनुसार पढ़ाई शुरू कर दें।
उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक गंभीरता से तैयारी करें तो टीईटी पास करना कठिन नहीं है। टीईटी में केवल क्वालीफाई करना ही शिक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षामित्रों के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों को फिर से शिक्षामित्र बनना पड़ा था। यही वजह है कि इस बार शिक्षक किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते और पूरी तैयारी में जुट गए हैं।