3 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी और 6 साल में स्कूल में नामांकन अनिवार्य, BSA ने दिया निर्देश
महराजगंज। शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्कूल चलो अभियान School chalo abhiyan’ को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत तीन से पांच वर्ष तक की आयु वाले बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी एवं बाल वाटिका में तो 6 वर्ष वाले बच्चों का प्राथमिक स्कूल की कक्षा एक में नामांकन कराए जाएंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA रिद्धी पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों BEO को शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए BSA ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल April तथा द्वितीय चरण 1 जुलाई से 15 जुलाई July तक संचालित होगा।
ये भी पढ़ें
School Holiday list : अप्रैल महीने में कब-कब स्कूलों में रहेगा अवकाश, देखें पूरी लिस्ट
इस दौरान 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आंगनबाड़ी/बालवाटिका में तथा 6 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का कक्षा 1 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही सात से 14 वर्ष Year तक के सभी ड्रापआउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विद्यालयों vidyalaya से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्करों और शिक्षकों Teacher के समन्वय से बच्चों की सूची तैयार कर नामांकन सुनिश्चित किया जाए। कक्षा पांच, 8 व 10 उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अगली कक्षाओं Class में शत-प्रतिशत प्रवेश भी प्राथमिकता में रहेगा।
बीएसए BSA ने विशेष रूप से बालिकाओं, दिव्यांग बच्चों, प्रवासी परिवारों, ईंट भट्ठों व झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे को आधार या जन्म प्रमाण-पत्र के अभाव में प्रवेश से वंचित न किया जाए। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रैलियां, प्रभात फेरियां, पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।
साथ ही प्रत्येक विद्यालय में एसएमसी के माध्यम से अभिभावकों के साथ बैठक meeting कर बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा। बीएसए BSA ने निर्देश दिया कि 31 मार्च March तक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं और नियमित समीक्षा करते हुए अभियान को सफल बनाया जाए।


