तीन माह से शिक्षामित्रों को नहीं मिला मानदेय, आक्रोश, पढ़िए सूचना
परिषदीय विद्यालयों parishdiya vidyalaya में कार्यरत शिक्षामित्रों का 3 माह से मानदेय नहीं मिल पाने से बेसिक के शिक्षामित्रों shikshamitro के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके संदर्भ में बैठक कर शिक्षामित्रों shikshamitro ने आक्रोश व्यक्त किया।
बीआरसी brc जसरा में बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि अल्प मानदेय भोगी 3 माह mahine से परेशान है वहीं नियमित वेतन पाने वालों के लिए वित्त नियंत्रक कार्यालय द्वारा वेतन दिया जा रहा है ऐसे सौतेले व्यवहार से शिक्षामित्र shikshamitra आहत है। जसरा अध्यक्ष सुमंत भार्गव ने कहा कि बीते नवंबर, दिसंबर एवं जनवरी का मानदेय mandey भुगतान न हो पाना विभागीय शिथिलता का परिचायक है।




