Teacher update : विद्यालय में ताला डालकर नमाज पढ़ने जाते हैं अध्यापक
शाहजहांपुर। मामला जलालाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खजुरिया नगला का है जहां प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात शादिक अली हर शुक्रवार को बिना किसी अनुमति के विद्यालय में दोपहर बारह बजे बच्चों की छुट्टी कर देते हैं और विद्यालय ताला डालकर नमाज अदा करने निकल जाते हैं। अगर कोई उनसे विद्यालय को जल्दी बंद करने और शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के बारे में पूछता है तो वह अपना रौब झाड़ते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी को अपना रिश्तेदार बताते हैं हालांकि हकीकत क्या है यह जांच का विषय है।
इस दौरान वह नमाज अदा करने के बाद सीधे अपने घर भी निकल जाते हैं। हमेशा की तरह इस शुक्रवार को भी उन्होंने वही वाक्य दोहराया और वह विद्यालय को बंद करके नमाज अदा करने निकल गए। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय की वीडियोग्राफी की और उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अध्यापक के द्वारा लगातार शिक्षण संस्थान को बंद करके नमाज अदा
