Teacher Update : जन्म तिथि बदलने के आरोप में सहायक अध्यापक पर केस, पढ़िए पूरा मामला

Teacher Update : जन्म तिथि बदलने के आरोप में सहायक अध्यापक पर केस, पढ़िए पूरा मामला

सिद्धार्थनगर: गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय vidyalaya गोल्हौरा के सहायक अध्यापक AT के खिलाफ छात्रा की जन्म तिथि फर्जी तरीके से बदलने के आरोप में एबीएसए ABSA बांसी की तहरीर पर गोल्हौरा थाना पुलिस Police ने केस दर्ज कर लिया है।एक छात्रा की जन्म तिथि पुरानी प्रवेश पंजिका में 4 मई 2003 दर्ज थी जिसे सहायक अध्यापक AT ने कूटरचित तरीके से नई पंजिका बना कर उसमें चार मार्च 2005 दर्ज कर दिया। मामला न्यायालय में पहुंचा तो बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag से पत्रावली की मांग कर जज ने अवलोकन कर पाया कि कूट रचित तरीके जन्म तिथि में सहायक अध्यापक AT गिरीश चन्द्र गुप्ता ने परिवर्तन किया है।

न्यायालय के आदेश पर एबीएसए ABSA बांसी की तहरीर पर सहायक अध्यापक AT के खिलाफ गोल्हौरा थाना की पुलिस Police ने धारा 337 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join