Teacher news : लापरवाही पर एक शिक्षक निलंबित,39 को जारी किया गया नोटिस
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों में लापरवाही के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए बाजारशुक्ल के एक सहायक अध्यापक को तीसरी बार निलंबित किया गया है। इसके साथ ही 39 अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई बीएसए संजय तिवारी के निर्देश पर की गई है।
ये भी पढ़ें
अवकाश सूचना: परिषदीय विद्यालयों में 31 मार्च को इस वजह से रहेगा अवकाश
प्राथमिक विद्यालय पूरे बाजार के सहायक अध्यापक संतोष कुमार बीते 30 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। बीईओ के निरीक्षण के दौरान उनकी गैरहाजिरी सामने आई, जिसके बाद रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेजी गई। बीएसए ने उन्हें निलंबित करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र संग्रामपुर से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच संग्रामपुर के बीईओ शशांक मिश्रा को सौंपी गई है।
वहीं, 20 जनवरी से 20 फरवरी तक चलाए गए निरीक्षण अभियान में विभिन्न विद्यालयों के 39 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। सभी को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है।
बीएसए ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



