Solar panel Yojana  : सोलर पंप के लिए 15 तक करें आवेदन

Solar panel Yojana  : सोलर पंप के लिए 15 तक करें आवेदन

लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान’ (पीएम कुसुम) के तहत वर्ष 2025-26 में प्रदेश के किसानों को अनुदान पर 40521 सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 👉 विद्यालय समय परिवर्तन के संबंध में।

ये भी पढ़ें 👉 यूपी के युवाओं के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, ब्लॉकों पर होगी इनकी भर्ती; 25 हजार सैलरी

केवल उन्हीं किसानों को अनुदान पर सोलर पंप प्राप्त होगा जो इस वेबसाइट पर पहले से पंजीकृत होंगे। किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए 20227.50 लाख (दो अरब दो करोड़ सत्ताइस लाख पचास हजार) रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है, जो किसानों की समृद्धि में सहायक होगी। किसानों को 9 प्रकार के सोलर पंपों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की ओर से अनुदान के रूप में बड़ी छूट दी जा रही है।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join