शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने

शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश, जानिए क्या कहा उन्होंने

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के सभी सम्मानित पदाधिकारी गणों, सभी साथी सहयोगी आप सबसे अनुरोध है कि वर्तमान समय में जो स्थिति है उसके लिए तमाम साथियों ने फोन किया की शिक्षक संगठनों के आंदोलन तेज हैं और उनके द्वारा संयुक्त रूप से साथ रहकर के आंदोलन को गति देने की बात की जा रही है।।

कल हमारे तमाम जिला अध्यक्ष साथियों के फोन आए पीड़ा मेरी भी है मैं भी दुखी हूं और यह बहुत बड़ी घटना है की धीरे-धीरे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को कमजोर करने की साजिश है।।

परंतु हम तो इस व्यवस्था से पिछले 8 सालों से पीड़ित है हमने अपने हजारों हजार की संख्या में भाइयों बहनों को खोया है उसका गम क्या होता है इसका दर्द क्या होता है मुझे मालूम है मैं बड़ी विनम्रता के साथ अनुरोध करता हूं की आप सब लोग संयमित रहकर अपना काम करें।।

हमारे घटना क्रम के समय जितने साथियों ने व्यावहारिक रूप से वैचारिक रूप से हमारे आंदोलन हमारे धरना प्रदर्शन को गति देने में सहयोग किया था वह मुझे याद है और हमारे लोग भी बखूबी याद किए हैं जिन जनपदों में जिन मंडलों में जिन-जिन लोगों ने हमारी मदद की है अगर आवश्यकता पड़ेगी तो उस हिसाब से हमारे साथी भी सहयोग के लिए प्रतिबंध है ।।

हम लोग किसी की बुराइयों पर हंसने वाले लोग नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने वाले लोग हैं ।।

हमारी स्थिति इतनी नाजुक थी और है कि हम किसी से कह नहीं सकते फिर भी हम लोग आंदोलन धरना प्रदर्शन संवाद से समाधान की यात्रा सफल होते दिख रहा है ।।

हम यहां तक पहुंचे कि माननीय मुख्यमंत्री जी भी शिक्षक दिवस के अवसर पर घोषणा कर चुके हैं इसलिए आप सब साथियों से अनुरोध है व्यक्तिगत बौद्धिक क्षमता के अनुसार अपना काम करें अगर सरकार कोई बड़ा निर्णय लेती है, अध्यादेश की तरफ बढ़ती है, तो उसमें हम भी शामिल हैं और हम उस बिंदु पर लड़ने का काम करेंगे अगर सरकार कोर्ट जाएगी और माननीय सुप्रीम कोर्ट में कमेटी बनेगी और फुल बेंच में क्यूरेटिव सुना जाएगा तो मैं अपने शिक्षामित्र साथियों का भी पक्ष रखने का काम करूंगा।।

क्योंकि हमारी नियुक्ति 2010 से पूर्व है और जिस डेट में आरटीई एक्ट लागू हुआ है उससे पहले एक-एक शिक्षामित्र का चयन हो चुका था हम भी प्रशिक्षित हैं सभी लोग स्नातक हैं सभी साथी हमारे बीटीसी उत्तीर्ण है अधिक लोग टैट उत्तीर्ण है।।

वह भी वह तमाम अहर्ता है रखते हैं जो एक अध्यापक में होनी चाहिए 25 वर्ष का अनुभव और संपूर्ण प्रशिक्षण की उपाधियां हमारे पास है हम सब लोग मिलकर के जोर लगाएंगे और उस धारा में आकर के अपने लोगों को भी आगे बढ़ाने का काम संयमित और मर्यादित रहते हुए हम अपनी बात को निरंतर सरकार अधिकारियों के समक्ष रखने में सक्षम रहेंगे इसी के साथ आप सब संघर्ष की तरफ आगे बढ़ते रहें पूरा प्रदेश और प्रदेश का पदाधिकारी सरकार से संवाद की यात्रा में चल रहा है परिणाम धीरे-धीरे आपको दिखाने लगा है आगामी दिनों में यह पूरी तरह से प्रणीत और शिक्षामित्र खुशहाल हो।।

शिक्षक समुदाय पूरी तरह से खुशहाली की तरफ बढ़े इसके लिए हम सब मिलकर के आवश्यकता पड़ने पर वैचारिक मतभेद को भूला करके जो हमारी मदद करेगा हम उसकी मदद करेंगे जो हमारे साथ होगा हम उसके साथ खड़े रहेंगे व्यावहारिक रूप से वैचारिक रूप से और जहां भी बड़े निर्णय की आवश्यकता होगी हम लोग मिल बैठ कर बात करके और अगले निर्णय पर काम करेंगे आप सब लोग खुशहाल हो यही उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के एक-एक पदाधिकारी की कामना है धन्यवाद ।।

आपका

शिवकुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Comment

WhatsApp Group Join