शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर सुशील कुमार यादव ने दी बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहा उन्होंने?

शिक्षामित्रों के मानदेय को लेकर सुशील कुमार यादव ने दी बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहा उन्होंने?

*प्रिय शिक्षामित्र साथियों सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षामित्र साथियों को सितम्बर माह के मानदेय की लिमिट जारी न होने से सभी लोग बहुत परेशान हैं श्रीमान वित्त एवं लेखाधिकारी महोदय समग्र शिक्षा से हुई वार्ता के अनुसार केन्द्र सरकार से बजट न मिलने के कारण पिछले माह अगस्त की लिमिट भी जारी नहीं हो सकी थी जिसके कारण जिलों में मौजूद अन्य मदों के बजट से शिक्षामित्रों के मानदेय का भुगतान किया गया था बहुत प्रयास करने के उपरान्त केंद्र सरकार से बजट की प्राप्ति हो गयी है इसके बाद राज्य सरकार से विभाग को बजट मिलने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है राज्य सरकार से बजट मिलने के उपरांत लिमिट जारी हो सकेगी।*

*साथियों पूरी कोशिश है कि दीपावली से पहले आप सबको मानदेय प्राप्त हो सके।*

*साथ ही सोशल मीडिया में दीपावली पर मानदेय वृद्धि की जो अफवाहें चल रही हैं विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें कोई सत्यता नहीं है जब तक सरकार और शासन से लिखित कोई शासनादेश जारी न हो तब तक इन अफवाहों से आप लोग बचें।*

*सादर सूचनार्थ*

*आपका साथी*

*सुशील कुमार यादव*

*प्रदेश महामंत्री*

*उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ*

 

Leave a Comment

WhatsApp Group Join