शिक्षक-शिक्षामित्र व कर्मचारी को भी कैशलेस इलाज

शिक्षक-शिक्षामित्र व कर्मचारी को भी कैशलेस इलाज

राज्य विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों व स्वावित्तपोषित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों और परिजनों को पांच लाख तक का सालाना कैशलेस उपचार मिलेगा। इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ स्वावित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों व कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा। कुल दो लाख से अधिक को लाभ मिलेगा।

मंगलवार को कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। प्रति शिक्षक कर्मचारी पर 2469.70 रुपये प्रीमियम पर खर्च होगा। हर वर्ष करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join