शिक्षा मित्रों ने उठाई नियमितीकरण की मांग, पढ़िए सूचना
बदायूं, उत्तर प्रदेश UP के बीटीसी, टीईटी, सीटीईटी CTET उत्तीर्ण हुए लगभग 50 हजार शिक्षा मित्रों shikshamitro ने उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा अध्यापक संशोधन सेवा नियमावली 2019 की तर्ज पर उत्तर प्रदेश UP में भी अपनी सेवा को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री से अपील की है।
ये भी पढ़ें 👉 अवकाश खबर : 23 और 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज बंद, दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानिए वजह
शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन बदायूं ने मुख्यमंत्री CM के नाम एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें यह मांग की गई है कि जैसे उत्तराखंड ने बीटीसी, टीईटी, सीटीईटी को आधार मानकर शिक्षा मित्रों shikshamitro को सहायक अध्यापक के पद पर नियमित किया गया है। वैसे ही उत्तर प्रदेश UP में भी यह लाभ दिया जाए। शिक्षामित्र शिक्षक पात्रता एसोसिएशन बदायूं के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा मित्र वर्ष 2001 से प्राथमिक विद्यालयों vidyalaya में संतोषजनक शिक्षण कार्य कर रहे हैं व एनसीटीई के मानकों के अनुरूप बीटीसी, टीईटी, सीटीईटी CTET प्राथमिक योग्यताएं भी पूर्ण करते हैं।
इसके बाद भी उन्हें सहायक अध्यापक AT पद पर नियमित नहीं किया गया है। शिक्षा मित्रों shikshamitro का कहना है कि उत्तर प्रदेश UP शिक्षा सेवा नियमावली वर्ष 2019 की तरह एक नई नियमावली बनाकर उन्हें सम्मान दिया जाए। उन्होंने सरकार Government से अनुरोध किया है कि उनकी वर्षों पुरानी सेवा और योग्यता को मान्यता दी जाए।




