शिक्षामित्र महत्वपूर्ण आर्डर: एक सप्ताह के अंदर इस प्रारुप पर सूचना उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में BSA साहब का आदेश जारी
विषयः शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण / समायोजन के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक, शिक्षा निदेशक (बेसिक) उ०प्र० लखनऊ के कार्यालय पत्रांक शि०नि० (बै०)/53767-937/2025-26 दिनांक-12/12/2025 का सन्दर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण / समायोजन के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्गत शासनादेश दिनांक 03/01/2025 एवं दिनांक 12/06/2025 के क्रम में कार्यवाही किये जाने का निर्देश प्रदान किया गया है।
उक्त के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि विशेष सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 09 दिसम्बर 2025 में उल्लिखित प्रारुप पर विकास खण्ड/मगर क्षेत्र में कार्यरत समस्त शिक्षामित्रों से विवरण पूर्ण करारी हुए सॉफ्ट कापी (English Font Excel Sheet), एवं प्रमाणित हार्ड कापी पर निर्धारित प्रारूप पर सूचना एक सप्ताह के भीतर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 93 शिक्षक, छह विद्यालय मिले बंद, एक दिन की सैलरी अग्रिम आदेशों तक रुकी