Shikshamitra latest news : होली के बाद बैठक करेंगे शिवकुमार शुक्ला, शिक्षामित्रों को दिया महत्वपूर्ण संदेश

Shikshamitra latest news : होली के बाद बैठक करेंगे शिवकुमार शुक्ला, शिक्षामित्रों को दिया महत्वपूर्ण संदेश

प्रदेश के सभी सम्मानित साथियों भाइयों और बहनों प्रांतीय जनपदीय मंडलीय ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियो, द्वारा शिक्षामित्र के समस्याओं के समाधान के संदर्भ में सरकार द्वारा जो घोषणाएं की गई है उसको लेकर के पूरे प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों का जो सम्मान समारोह धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम किया जा रहा है उसके लिए सभी पदाधिकारी को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई। जिन जनपदों में अभी तक कार्यक्रम नहीं हुआ है वह भी अभिलंब कार्यक्रम के चरण को पूरा करें जिससे दूसरे कार्यक्रम का स्वरूप संगठन द्वारा तय किया जाए।

साथ ही जिन जनपदों में संगठन की निष्क्रियता रही है वहां अनुरोध के साथ निर्देश है कि सभी लोग सक्रियता के साथ काम करें अन्यथा की दृष्टि में वहां नए लोगों को अवसर दिया जाएगा ।। होली के बाद प्रदेश पर सभी पदाधिकारी साथियो के साथ मिल बैठकर कुछ समस्याएं हैं जिनका समाधान किया जाएगा और सांगठनिक स्वरूप को निश्चित रूप से मजबूत किया जाएगा। जिन जनपदों में हमारे साथी निष्क्रिय हैं अथवा दूसरे कार्य में लगे हैं काम नहीं हो पा रहा है उन जनपदों में तत्काल प्रभाव से प्रभारी अथवा कार्यकारी पदाधिकारी का चयन होगा साथ ही जिन जनपदों में पूर्णतया निष्क्रियता है वहाँ नए संगठन का निर्माण होगा ।।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारी गणों द्वारा जो निरंतर सरकार से संवाद की यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है उसके लिए सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं ।।पूरे प्रदेश के साथियों को होली जैसे पावन पवित्र त्यौहार की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं आप सभी के जीवन में खुशियां आए यही हम परमपिता परमेश्वर से कामना करते हुए संघर्ष में आगे बढ़ते रहेंगे सभी धन्यवाद आभार।।।

आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ।।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join