शिक्षामित्रों के लिए बड़ी उम्मीद! शिवकुमार शुक्ला का अहम संदेश, जानिए क्या बोले
सभी साथियों को सादर नमस्कार ।। आप सबको बड़ी विनम्रता के साथ अवगत कराना है कि पिछले एक सप्ताह से लगातार शिक्षामित्र भाइयों बहनों का फोन आ रहा है कि गुप्त सूत्रों से पता चला है कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के लिए सहमति दे दिया है।।
परंतु मैं आप सबको अवगत करा दूं कि मेरी बात माननीय विधान परिषद सदस्य और हम सबके मार्ग दर्शक श्रीचंद शर्मा जी से हुई है उन्होंने इस बात को सूचित किया है कि कार्यक्रम होगा समय आने दीजिए मुझे प्रतीत होता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की सहमति के बाद कार्यक्रम निश्चित रूप से होगा।।
संगठन निरंतर प्रयास किया और समस्याओं के समाधान में आप सब के सहयोग से आगे बढ़ा स्थानांतरण,, कैशलेस जैसी व्यवस्थाओं का सरकार ने शिक्षामित्र सहित कर्मचारियों का सहयोग किया स्थानांतरण नीति में शिक्षामित्र को लिया और अब मानदेय वृद्धि जिससे महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय होना है हमें उम्मीद है कि निर्णय भी हम सब का बहुत जल्द होगा ।।
Breaking News: 9 फ़रवरी को लोकभवन में योगी कैबिनेट की हाई लेवल बैठक
माननीय मुख्यमंत्री जी भी हम सबके बीच में होंगे उनके आशीर्वचन भी हम सबको मिलेगा ।।
लेकिन मैं चाहता हूं कि इस बात को अभी तिल का ताड़ मत बनाइए माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी हम सबके बीच में आए और उन्होंने अस्वस्थ किया कि हम करेंगे और आप लोगों का बहुत अच्छा करेंगे उस दिन की प्रतीक्षा है ।।
मैं इस समय बहुत संकट में था कुछ साथियों की टिप्पणी कल हमने पोस्ट में देखा मैं उनसे निवेदन करूंगा की मां-बाप सबके है परमात्मा ना करें किसी के साथ अनहोनी न हो इसलिए जो भी लेखनी आप लिखे उसे बहुत संभाल कर लिखें ।।
कल एक विषय आया कि अनुदेशक साथियों का माननीय सुप्रीम कोर्ट से आदेश हुआ है इसके लिए मैं उन सब अपने साथियों को बधाई देता हूं परंतु शिक्षामित्र के साथ अनुदेशक संघ के साथी भी पैरवी में लगे हुए थे और माननीय श्रीचंद शर्मा जी के नेतृत्व में भी आगे बढ़े हैं और इस आदेश का लाभ उन्हें प्रदत्त हो और शिक्षामित्र भाइयों बहनों को भी शीघ्र आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदत्त हो इस दिशा में संगठन निरंतर प्रयास कर रहा है ।।
Breaking: CTET Admit Card आज होगा जारी, ctet.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड
आप सबके सहयोग की अपेक्षा है जहां इतने दिन संतुलन आपने बनाया है वही कुछ दिन और संतोष बनाए रखें संगठन के एक-एक साथी निरंतर प्रयास कर रहे हैं सफलता आपके करीब है साहस संयम हम सबको बनाए रखने की आवश्यकता है ।।
कार्यक्रम की पुष्टि होते ही आप सबको अवगत करा दिया जाएगा अभी औपचारिक रूप से किसी भी कार्यक्रम की घोषणा या स्वीकृति प्रदत्त नहीं है परंतु समय करीब है और इसकी जिम्मेदारी भी हमारे संरक्षक अभिभावक माननीय श्रीचंद शर्मा जी की।
आप सभी को पुनः साथ देने के लिए धन्यवाद देते हुए अपील करता हूं की खुशखबरी मिलेगी बहुत जल्द मिलेगी परंतु लेखनी पर संयम रखें।।
आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ उत्तर प्रदेश।।