शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे स्कूल, बीएसए साहब का सख्त आदेश जारी

शिक्षक 15 मिनट पहले पहुंचेंगे स्कूल, बीएसए साहब का सख्त आदेश जारी

चित्रकूट, 14 फरवरी 2026।
शीतलहर के समाप्त होने के बाद जनपद चित्रकूट में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.के. शर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब 16 फरवरी 2026 से विद्यालयों का संचालन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

शिक्षकों के लिए भी जारी हुए निर्देश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शासनादेश दिनांक 02 नवंबर 2022 के टाइम एंड मोशन नियमों के अनुसार सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। साथ ही शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद न्यूनतम 30 मिनट तक विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

सख्त अनुपालन के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारियों को भी आदेश का अनुपालन करना होगा।

photo 6091354011010272614 y

Leave a Comment

WhatsApp Group Join