शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने पर शिक्षक सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर
उन्नाव: सफीपुर के एक कंपोजिट विद्यालय vidyalaya में शिक्षिका का मानसिक उत्पीड़न करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और विवाह केलिए दबाव बनाने के मामले में एक सहायक शिक्षक teacher को बीएसए BSA ने सस्पेंड किया।निलंबन अवधि तक सफीपुर बीआरसी BRC में सम्बद्ध करके मामले की जांच के लिए नवाबगंज को नामित किया गया है। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA शैलेश कुमार पांडेय की ओर से पत्र जारी करके शिक्षक के निलंबन की जानकारी दी गई। पत्र में आरोप है सहायक शिक्षिका ने सहायक शिक्षक teacher पर इस तरह के आरोप लगाए थे। जो जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।
शिक्षक Teacher पर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, विद्यालय vidyalaya में कार्यरत महिला स्टॉफ का मानिक व शारीरिक उत्पीड़न किए जाने की चेष्टा करने, शिक्षण कार्य से विरत रहने, अभद्र टिप्पणी करने व गलत नियम रखन, धमकी देने, कार्यरत स्थल पर अपनी पदीय दायित्वों से विपरीत आचरण करने, जबरन विवाह किए जाने के लिए दबाव बनाने के आरोप दर्ज किए गए है। बीएसए BSA ने बताया कि मामले की जांच 15 दिन day’s में आरोप पत्र तैयार कर आरोपित शिक्षक teacher को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।


