School time table change : कासगंज के स्कूलों के समय में बदलाव, आदेश जारी
कासगंज
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कासगंज
पत्रांक : जि0बे0शि0 / 13936–13945 / 2025–26
दिनांक – 17 जनवरी, 2026
आदेश
वर्तमान में घना कोहरा व अत्यधिक ठण्ड होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में जनपद–कासगंज के नर्सरी से कक्षा 08 तक संचालित समस्त बोर्ड के परिषदीय / अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन का समय दिनांक–19 जनवरी, 2026 से 24 जनवरी, 2026 तक प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक रहेगा।
ये भी पढ़ें UP School Holiday: बड़ी खबर! 23 जनवरी को सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
तदनुसार समस्त विद्यालय आदेश का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
(सूर्य प्रताप सिंह)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
कासगंज
प्रतिलिपि : सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश।
- जिलाधिकारी, कासगंज।
- शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज।
- सचिव, उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
- सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), अलीगढ़।
- जिला विद्यालय निरीक्षक, कासगंज।
- जिला सूचना अधिकारी, जनपद–कासगंज।
- समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद–कासगंज को अनुपालनार्थ।
- प्र0अ0 / इ0प्र0 / प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय (कक्षा–01 से 08) जनपद–कासगंज को अनुपालनार्थ।




