School time table change : आज से विद्यालय का समय 9 से 3 बजे तक

School time table change : आज से विद्यालय का समय 9 से 3 बजे तक

जनपद बस्ती में शीतलहर और कोहरे के कारण बदले गए विद्यालयों के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। मौसम में आई अनुकूलता को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती द्वारा नया आदेश जारी किया गया है।

जिला प्रशासन के निर्देशों और भारत मौसम विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के आधार पर पहले अत्यधिक ठंड, कोहरे और तापमान में गिरावट को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों (बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई) के विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया था। इसके अंतर्गत विद्यालयों का संचालन प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक किया जा रहा था, जो कि कार्यालय आदेश संख्या 8359–68/2025–26 दिनांक 17 दिसंबर 2025 के तहत लागू था।

अब वर्तमान समय में मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्णय लिया है कि दिनांक 27 जनवरी 2026 से जनपद बस्ती के सभी बोर्डों से संबंधित कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालय पूर्व की भांति प्रातः 9:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुप कुमार तिवारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जनहित में इस सूचना को प्रकाशित करने के लिए स्थानीय समाचार पत्रों को भी सूचित किया गया है।

1000396817

Leave a Comment

WhatsApp Group Join